वाराणसी में सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा, भाजपा को लेकर सियासी हमला तेज
वाराणसी उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा।” उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ सियासी संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बदलाव की उम्मीद जताई। उनके इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी चर्चा तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी जहां इसे सत्ता परिवर्तन की आवाज बता रही है, वहीं भाजपा के लिए यह विपक्ष की राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।




