प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भारतीय वायुसेना ने दिखाया शौर्य और कौशल
लम्भुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
वाराणसी उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
वाराणसी /उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मे भाग लिए वाराणसी आगमन के अवसर पर आयोजित एयर शो में भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया। आसमान में विमानों की शानदार कलाबाजियों और वायुसेना के अद्भुत कौशल ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश की सैन्य ताकत, तकनीकी दक्षता और वायुसेना के साहस का शानदार प्रदर्शन देखकर दर्शकों ने गर्व महसूस किया।
इस अवसर पर जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अंगद सिंह भी मौजूद रहे। उनके साथ घनश्याम सोनी, मनोज शर्मा सहित अन्य लोग भी एयर शो देखने पहुंचे। सभी ने भारतीय वायुसेना के प्रदर्शन की सराहना की और देश के वीर जवानों के साहस एवं कौशल पर गर्व जताया।
एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आसमान में विमानों की सटीक उड़ान और रोमांचक करतबों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।




