CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
कई इलाकों में बैरिकेडिंग कनॉट प्लेस समेत प्रमुखमार्गों पर यातायात डायवर्जन
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और अन्य प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग की गई तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत करीब 400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।
दोपहर होते-होते जंतर-मंतर पर सन्नाटा नजर आने लगा। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और पुलिस की व्यापक तैनाती के बीच इलाके में गतिविधियां कम हो गईं। वहीं, कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।
प्रदर्शन के चलते आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित की। हालांकि, प्रदर्शन के कारणों, हिरासत में लिए गए लोगों की आगे की स्थिति और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।




