तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड सभागार में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तिलौथू एवं अमझोर थाना की संयुक्त शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अंकिता जैन ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने और पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर रखने का निर्देश दिया गया। समितियों में अनुभवी एवं उम्रदराज लोगों को भी शामिल करने की बात कही गई, ताकि आयोजन में उचित मार्गदर्शन मिल सके। विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों, जलभरी के स्थानों तथा संवेदनशील घाटों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। संवेदनशील घाटों पर रोशनी, गोताखोरों की व्यवस्था तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने की सलाह दी और रात्रि में पंडाल को खाली नहीं छोड़ने की बात कही। साथ ही छोटे बच्चों को व्यवस्था में शामिल नहीं करने तथा अंधेरा होने से पहले प्रतिमा विसर्जन पूरा करने का निर्देश दिया गया।थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने डीजे सहित सभी बिंदुओं पर लोगों को प्रशासन का सहयोग करने और पूजा को सामाजिक सौहार्द के साथ आपस में खुशी खुशी मिजुलकर मनाने का आग्रह किया।प्रमुख कामता सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार दास, थानाध्यक्ष शुभम कुमार, अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित तिलौथू पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र द्विवेदी, केरपा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू खान,इंद्रपुरी मुखिया उमेश यादव,पूर्व मुखिया राम बचन सिंह, हुरका मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता,चंदनपुरा मुखिया प्रतिनिधि विनोद राम, भाजपा नेता शशी भूषण प्रसाद,जदयू नेता संतोष शुक्ला,बीडीसी अमित कुशवाहा, धन्नु खान,मंज़ूर खान,बलजीत सोनी,पप्पू सोनी, सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ,सचिव,एवं मोहर्रम कमिटी के खलीफा,एवं सभी राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्ष सचिव,मीडिया कर्मी,जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी, मोहर्रम कमिटी के खलीफा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे। पूरा सभागार खचाखच भरा हुआ था।




