करगहर रोहतास /Etv News 24
शुक्रवार को सासाराम चौसा पथ पर प्रखंड कार्यालय के सामने एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी । इस घटना में दोनों जख्मी हो गए । जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रांमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।घटना के संबंध में एस आई बलराम यादव ने बताया जाता है कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बांक निवासी कुश पासवान स्थानीय बाजार की ओर जा रहा था । इस बीच सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग बालेश्वर पाल सड़क पार करने लगे । इतने में तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आयीं। उन्होंने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है।डॉ नवनीत कुमार ने बताया कि बातें पैरों की हड्डियां टूट हो गई है ।जिसे देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया



