करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव के बधार में गुरुवार को सब्जी पटवन करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया । जिसे परिजन तत्काल सदर अस्पताल सासाराम ले गए । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसडीहां निवासी दीनानाथ सिंह का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह गांव के समीप स्थित सब्जी के खेतों में पटवन करने गए थे । जैसे ही वे विद्युत पंप चालू किया प्लास्टिक तार में कटिंग होने के कारण करंट की चपेट में आ गए । आस पास पटवन कर रहे किसानों ने इस घटना को देखा और बढ़ाने के लिए उस ओर दौड़े । तब तक किसान संजय कुमार सिंह बुरी तरह झुलस गए थे । इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पुलिस को दी गई । सदर अस्पताल पहुंची करगहर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है ।



