करगहर रोहतास /Etv News 24
बड़हरी थाना के स्थानीय बाजार में गुरुवार की देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे व्यवसायी पर अपराधियों ने दो चक्र गोलियां चलाई तथा झोले में रखे आभूषण को लूटने का किया प्रयास । गोलीबारी की इस घटना में गोली कमर के नीचे लगी जिससे जख्मी होकर व्यवसायी जमीन पर गिर गया । शोर मचाने पर ग्रामीण अपराधियों की ओर दौड़े । जिसे देख बाइक सवार अपराधी तेज गति से फरार हो गए । खून से लथपथ व्यवसायी को सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरी निवासी धनजी सेठ स्थानीय बाजार में स्थित दुकान को बंद कर आभूषण को झोला में रखकर अपने बच्चों के साथ बाइक से घर जा रहे थे । इस बीच दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उनके आगे बाइक खड़ा कर नीचे गिरा दिया । अपराधी होला में रखे आभूषण को चीन का प्रयास करने लगे । व्यवसाय और अपराधियों के बीच छीना झपटी और हाथापाई शुरू हो गई । इस बीच अपराधियों ने कमर के नीचे दो चक्र गोलियां चलाई एक गोली उनके कमर के नीचे लगी तथा दूसरा पैंट को छेदते हुए बाहर निकल गई । बच्चों के चिल्लाने और गोलीबारी की आवाज पर ग्रामीण उस और दौड़े । अपने आप को घिरते देख अपराधी बाइक से भाग निकले ।ग्रामीणों ने खून से लथपथ व्यवसाय को अस्पताल में भर्ती कराया ।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से 9 एम एम पिस्टल का एक खोखा बरामद किया गया है । अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पीछा कर रही है ।



