सासाराम रोहतास/ Etv News 24
हुरका की मुखिया संजू देवी ने पंचायत सचिव मुकेश कुमार के विरुद्ध रोहतास के जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर उन्हें पंचायत के प्रभार से हटाने की मांग की है। मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत सचिव का व्यवहार पंचायत के आम लोगों एवं कर्मियों के प्रति संतोषजनक नहीं है तथा पंचायत की योजनाओं का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचायत सचिव नशे की हालत में तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहते हैं, जिससे पंचायत कार्यों और विकास योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मुखिया ने मांग की है कि मुकेश कुमार को ग्राम पंचायत हुरका के प्रभार से हटाकर ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत सचिव संतोष कुमार को हुरका पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया जाए,ताकि पंचायत का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। मामले में प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।



