दो कारोबारी गिरफ्तार !
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के वीभूतिपुर थाना क्षेत्र मे बीते मंगलवार को करीब गुप्त सूचना प्राप्त होने के उपरान्त विभूतिपुर थाना अन्तर्गत खास टेबका चौर, समस्तीपुर में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध छापामारी कर कुल 546.840 मीटर अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए आदित्य राज, पेसर-शिवकुमार पोद्वार एवं देवदन्त कुमार, पेसर- शंकर महतो को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त सा० बम्बझ्या हरलाल, वार्ड नं.-०३, थाना- दलसिंहसराय, जिला- समस्तीपुर के रहने वाले बताया जाता हैं। बरामद शराब कुल 05 ब्राण्ड एवं 3 साईज के हैं। छापामारी दल का नेतृत्व निरीक्षक मद्यनिषेध-सह- धानाध्यक्ष उत्पाद थाना-रोसड़ा, पल्लवी सिंह ने किया। वहीँ बुधवार को कर्पूरीग्राम धाना क्षेत्र के ग्राम – बाधी में हुई छापामारी से जुड़ा है जिसमें कुल 03 ब्रांड एवं 13 साइज के 586. 800 ली. अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गयी है जो अज्ञात अवस्था में 0झाड़ी में छिपा कर रखा गया था । टीम का नेतृत्व मुकेश कुमार, निरीक्षक मद्यनिषेध ने किया। इसमें अग्रेत्तर अनुसंधान के बाद कानूनी कार्रवायी की जाएगी।



