समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। मोरवा विधानसभा के मोरवा उत्तरी वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाई गई। सबसे पहले उन दोनों देश के विभूतियों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह शुरू की गयी। समारोह मे उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा की मोहनदास करमचंद गाँधी जिन्हे पुरे भारत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नाम से जानता है। वे भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने बिहार के चम्पारण जिले से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत किये थे। वे सत्य एवं अहिंसा के सच्चे पुजारी थे। वहीं लालबहादुर शास्त्री आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वे लगभग 18 महीने प्रधानमंत्री रहें। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी।मौक़े पर पूर्व जिला पार्षद विभा देवी पूर्व जिला परिषद,देवनारायण सिंह प्रदेश महासचिव ,रामानंद सिंह जिला महासचिव सह जिला प्रवक्ता,अमरजीत कुमार कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष,मोहम्मद बशीर,अनिल सिंह कुशवाहा,भरत पासवान,नागेश्वर राम ,पूर्व मुखिया,राजेंद्र कुमार दास,प्रमोद चौधरी,रामानंद चौधरी,सुरेश कुमार राम जिला उपाध्यक्ष,शिवानंद राम,सुरेश प्रसाद सिंह जिला सचिव, संजय कुमार राम,रूपेश राय, मुकेश कुमार चौधरी, रोशन कुमार,पथलू महतो,जगदीश महतो, वकील चौधरी, रणधीर कुमार राय,द्वारिका प्रसाद राय, रामनाथ महतो,हरेराम सिंह वरीय जिला उपाध्यक्ष,पिंटू कुमार मिश्र, नीतीश कुमार, फूल कुमारी कुशवाहा, सत्यनारायण पंडित, बिंदेश्वर चौधरी, राजकुमार चौधरी,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद रहमत, संजीत कुमार, रविंद्र दास . अवधेश राय,संजय चौधरी उप मुखिया ,रामकांत चौधरी,डॉ दिलीप कुमार चौधरी, शिरोवन कुशवाहाआदि थे।



