समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
अभिभावकों को दे रहे परिवार में मर्यादा और संस्कार बनाए रखने की सीख पन्ना ,पवई: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में पदस्थ शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा ग्राम में निवासरत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को भी अपने घर में मर्यादाएं और संस्कार बनाए रखने की सीख भी दी जा रही है शिक्षक के इस कार्य की सभी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।



