प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर :क़स्बे आहर बच्चा हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है।उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बच्चा हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कर हत्याकांड का उद्भेदन करने एवं हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। विदित हो कि 23 सितंबर की रात्रि बाईक सवारों ने कस्बे आहर वार्ड 23 स्थित मो० नुरैन के 2 वर्षीय पुत्र मो० अरीब की हत्या कर दी थी।



