प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर की शिक्षिका विद्यालय में छात्रों को पढ़ा रही थी अचानक तपसी गर्मी को लेकर शिक्षिका श्वेता कुमारी वर्ग में ही गिर गई। विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। विद्यालय परिवार के सहयोग से शिक्षिका को भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ सुषमा सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



