प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान क्लोजर पंचायत मुन्नी चौक गांव के स्वर्गीय रामचंद्र शाह की पत्नी जागो देवी के रूप में की गई है। वहीं दूसरी ओर रामपुरा गांव की रुबीना खातून, माली नगर के संतोष कुमार की पत्नी रूबी कुमारी कल्याणपुर के मोहम्मद जमाल के पुत्र मोहम्मद आशिक कुढ़वा गांव के मोहम्मद मुस्लिम अंसारी की पत्नी रुकिना खातून का इलाज जारी है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दी।



