प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर थाना क्षेत्र के बगवारा पुल के समीप नीचे शांति नदी में तैरता एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। महिला के शरीर पर लाल रंग का कपड़ा शरीर पर दिखाई दिया।हाथ में चूड़ी भी पहने हुई थी। पुलिस धटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जप्त कर लिया है।शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजने की बात कही है। वहीं समाचार सम्प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी है। वहीं पुलिस ने बताया कि शव देखने से पुराना लग रहा है। वैसे मामले की जांच में जुट गई है।



