कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र में दुष्कर्म,अपहरण,ब्लैकमेलिंग,शराब कारोबार और चोरी की घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता बढ़ती जा रही है.इस तरह के संगीन मामलों में किशोरों की संलिप्तता से अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस की मुश्किलें बढ़ने लगी है।किसी सभ्य समाज के लिए यह निश्चित रूप से चिंताजनक स्थिति है।लेकिन,इससे भी अधिक भयावह है ऐसे लोगों का अपराध के दलदल में फंसना,जो न तो पेशेवर अपराधी है और न ही अपराध करना उनके लिए कोई मजबूरी है।वे केवल अपनी संतुष्टि या अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के अनावश्यक बहकावे के कारण ऐसे संगीन अपराध कर रहे हैं।इससे न केवल उनका परिवार कलंकित हो रहा है।बल्कि उनकी यह हरकतें उस समाज और परिवार को भी शर्मशार कर रहा है.इससे आये दिन बुद्धिजीवियों में किशोरों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।बुद्धिजीवियों का कहना है कि किशोर आजकल अपनी संस्कृति और सभ्यता को दरकिनार कर स्कूली आवाजाही के आड़ में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आकर कई तरह के कुकृत्य कर बैठते हैं,जो परिवार और समाज के लिए अपेक्षित है।हालांकि,इस दौरान उनके इस कुकृत्य की भनक परिजनों को नहीं मिल पाती है।फिर भी,विलंब से मिली जानकारी के साथ परिजनों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।
केस 1.29 मई 2025 को थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में खाना खाने गयी एक पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ अज्ञात मनचले ने दुष्कर्म कर फरार हो गया।हांलाकि,पुलिस इस मामले में अब तक आरोपित के करीब नहीं पहुंच सकी है।
केस 2.30 मई 2025 को परसथुआं थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार से दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर अपराधियों ने तीन लाख रुपये लेकर चंपत हो गये.इस मामले में भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है।
केस 3.3 जून 2025को स्थानीय थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस लौट रहे एक सेवानिवृत्त शिक्षक से अज्ञात अपराधियों ने एक लाख रुपये लेकर भाग निकले।
केस 4.गत 12 जून को स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 319 स्थित बाबा हाइवे पेट्रोल पंप के समीप एक किराना सह गल्ला दुकान से बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने तिजोरी में रखा 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गये.क्या कहते है।
पुलिस अधिकारी:कोचस और परसथुआं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों घटित घटनाओं के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।शीघ्र ही उपरोक्त सभी घटनाओं का पर्दाफाश किया जायेगा।कुमार वैभव,सदर एसडीपीओ टू



