प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव में घर में रखे किट नाशक कफ सीरफ समझ कर एक महिला ने पी ली,पीने से महिला की तबीयत खराब होने लगी।परिजनों ने गंभीर स्थिति देखते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया । महिला की पहचान जितवारिया गांव के राजूराम की पत्नी रीना देवी 40 वर्ष के रूप में हुई । इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रागिव अंसारी ने बताया कि महिला विषपान किए हुए थी। प्राथमिक इलाज कर गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफ़र किया गया । जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



