प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर भूमि विवाद आपसी विवाद में मारपीट व सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया । अस्पताल के चिकित्सक ने घायलों की पहचान ध्रुवगामा पंचायत के अरैला गांव के 62 वर्षीय महेश्वर राय गोपालपुर गांव के 65 वर्षीय रामदेव सहनी,अरैला गांव के 50 वर्षीय टुन टुन राय , सड़क दुघर्टना में घायल की पहचान जनार्दन पुर गांव के 18 वर्षीय भरत कुमार जुरखा डीह गांव के 40 वर्षीय मोहन साह शामिल हैं ।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर हैदर ने बताया कि दो की गंभीर स्थिति देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।



