प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुरा पेठिया गाछी से लेकर कल्याणपुर चौक कल्याणपुर से पूसा जाने वाली सड़क के किनारे की दुकानों के दुकानदार सहित ग्राहक इन दोनों गर्मी ढलते ही मक्खियों के आतंक से परेशान हैं। इतना ही नहीं किसी दुकान पर ग्राहक बैठ नहीं सकते इतनी मक्खियों उड़ती हैं जिसका कोई इलाज नहीं। इससे खाने पीने वाली सामग्री अधिकतर खराब हो रही है लोगों का मन भटक रहा है। इसको लेकर बीजेपी के उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार जदयू कार्यकर्ता चंद्रदेव प्रसाद राय राम श्रेष्ठ दिवाकर अमरेश महतो प्रमोद महतो आदि ने स्वास्थ्य विभाग के बढ़िया पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग जताई है कि मक्खियों को हटाने के लिए ऐसी दवा का प्रयोग कराई जाए जिससे मक्खी नहीं आवे।



