प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग लगने से एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गई। अगलगी कि इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। मामला पूसा थाना क्षेत्र के स्थित हाथी चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात आग लगने से लगभग एक दर्जन से अधिक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

देर रात आग की लपट देख आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।



