पुलिस ने भेजा अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय व मेडिकल जांच में
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
एक माह पूर्व अपहृत बुधवार को खुद पहुंची थाने। पुलिस ने भेजा अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय व मेडिकल जांच में।समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के एक गांव की अपहृत युवती खुद बुधवार की सुबह कल्याणपुर थाने पहुंची। उसकी मां ने एक माह पूर्व जनवरी में पुत्री की अपहरण करने के मामले में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जहां 19 वर्षीय युवती ने थाने पर पहुंची बताया कि मैं खुद घर से निकली थी। किसी बाहरी व्यक्ति ने मेरा अपहरण नहीं किया।इस मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई हेतु अनुसंधान कर्ता महिला एस आई शिम्पी ने 164 के बयान के लिए व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर ले गयी है। न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



