समस्तीपुर/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बुधवार की रात थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर के तीन को किया गिरफतार। जिसमें न्यायालय के निर्गत मारपीट के मामले दो वारंटी सहित एक शराब काण्ड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान लदौरा गांव के वारंटी बबलू राम अशोक राम दोनों भाई को घर से गिरफ्तार किया।वही गोपालपुर गांव के शराब कारोबारी राजो सहनी को गांव से गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु व्यवहार न्यायालय समस्तीपुर भेज दिया गया ।



