प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना में आठ जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से सभी जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक कोयला कुंड गांव के 45 वर्षीय मुन्ना महतो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया। वहीं दूसरी ओर कोयला कुंड गांव के 20 वर्षीय बल राम कुमार बिरसिंहपुर गांव के 35 वर्षीय अखिलेश कुमार चौधरी, माला देवी कुलदीप चौधरी प्रीति कुमारी शालिनी कुमारी व पूजा कुमारी का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने जानकारी दी।



