नकारात्मक शक्तियां डिस्चार्ज होंगी, तभी भविष्य होगा सुपरचार्ज
2047 का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में होगा स्थापित
गोंडा उत्तर प्रदेश /Etv News 24 /संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को तकनीक के साथ लक्ष्य और संकल्प के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। गोंडा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने टैबलेट के साथ-साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखिए। सपने बड़े होने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए उतनी ही मेहनत करने की क्षमता और इच्छाशक्ति भी होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा स्वयं चार्ज रहेंगे, तभी आसुरी शक्तियां और नकारात्मक ताकतें डिस्चार्ज होंगी। नकारात्मक शक्तियों के कमजोर होने पर युवाओं का भविष्य सुपरचार्ज होगा। उन्होंने कहा कि जब युवाओं का भविष्य सुपरचार्ज होगा, तभी वर्ष 2047 का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में रिचार्ज होगा।
योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टैबलेट को केवल डिजिटल उपकरण तक सीमित न मानकर शिक्षा, ज्ञान और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ने का माध्यम बताया। मुख्यमंत्री के इस संदेश में युवाओं को बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।




