प्रोमेथियस स्कूल के मालिक हैं मुकेश शर्मा
लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नर्सरी की सालाना फीस करीब 10 लाख रुपये होने का दावा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इसी क्रम में नोएडा के शिक्षाविद मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मुकेश शर्मा प्रोमेथियस स्कूल के मालिक बताए जाते हैं। उनके सपा में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
मुकेश शर्मा का नाम नोएडा के शिक्षा जगत से जुड़ा है। उनके स्कूल प्रोमेथियस की फीस को लेकर भी चर्चा है। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्कूल में नर्सरी कक्षा की सालाना फीस करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, फीस का यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर स्कूल प्रबंधन से सत्यापित नहीं है।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुकेश शर्मा का समाजवादी पार्टी में शामिल होना राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी में उनकी भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अब निगाहें टिकी हैं। उनके पार्टी में आने से सपा को किस तरह का लाभ मिलेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।




