शिवांगी की शादी का कार्ड दिखाकर विधायक ने दिया न्योता
नीतीश कुमार और लालू यादव समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं को बुलाने की तैयारी बोले- शादी में किसी तरह का राजनीतिक भेदभाव नहीं, सभी का है स्वागत
ब्यूरो मोकामा विहार/Etv News 24
मोकामा। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शादी का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस समारोह में हिंदुस्तान और पाकिस्तान समेत दुनिया के किसी भी हिस्से से लोग आना चाहें तो उनका स्वागत है। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए किसी तरह की कोई बंदिश नहीं होगी।

अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी का निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए सभी लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस मांगलिक समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को न्योता दिया जाएगा।
विधायक के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर एक-दूसरे के विरोध में खड़े रहने वाले नेताओं को एक ही पारिवारिक समारोह में आमंत्रित करने की उनकी पहल को सामाजिक सौहार्द के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अनंत सिंह का कहना है कि बेटी की शादी पारिवारिक और खुशी का अवसर है। इसमें राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद अब शिवांगी की शादी में शामिल होने वाले खास मेहमानों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।




