करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र के सेमरियां के समीप शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक झुलस गया । जिसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सासाराम चौसा पथ को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सेमरियां निवासी केश नाथ सिंह सुबह अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस क्रम में अचानक वे बिजली के नंगे तार में उलझ गए और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे गए । काफी देर के बाद ग्रामीण जब खेतों की गए तो केश नाथ सिंह को सड़क के किनारे जमीन पर गिरा हुआ देखा । जहां जमीन पर बिजली के तार से चिंगारी निकल रहा था । जिसे देख उन्हें संदेह हुआ । सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी। बिजली ड्रॉप कर झुलसे केश नाथ सिंह बाहर निकला गया । मौत की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया ।
घटना की सूचना पर पहुंचे एस आई अभिषेक कुमार ने ग्रामीणों की बातें ध्यान से सुनी । उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार उनकी मांगों को विभागीय पदाधिकारी के सामने रखा जाएगा । कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्होंने सड़क जाम समाप्त करने को कहा । आश्वासन पर ग्रामीणों ने कुछ नहीं देर बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया।




