नई दिल्ली/ Etv News 24/बादल हुसैन
सावन का महीना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस दौरान लाखों भक्त शिव मंदिरों में दर्शन करने और जलभिषेक करने पहुंच रहे हैं।सावन के पहले सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिर रंग बिरंगे फूलों से से, गंगाजल से भडी कांवड लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया। दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित प्रसिद्ध श्री ग़ौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों व कांवडियो की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।जगह जगह हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से कतारें तड़कते भड़कते और अलसुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में फूलों और लाइटों से भव्य सजावट की गई है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के कारण शिवभक्तों की भारी भीड़ और आवाजाही शुरू हो गई है। सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए दिल्ली ट्रोफिक पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रुट डायवर्जन लागू किया है। शिव जी के इन मंदिरों में श्रद्धालुओं को एक अलग ही सुकुन और शांति का अनुभव होता है।




