करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना अंतर्गत एक उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर पैदल घर लौट रही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म प्रयास का मामला प्रकाश में आया है ।घटना बुधवार को उस समय घटी जब छात्रा विद्यालय और गांव के बीच में स्थित सुनसान एक बगीचा में पहुंची । जहां पहले थे घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा । छात्रा के विरोध करने पर उसके सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया और उसे झाड़ियों की ओर खींचने लगा। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर पैदल जा रहे राहगीरों ने छेड़छाड़ कर रहे उक्त युवक को धर दबोचा और मोबाइल से ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी । सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने छेड़छाड़ करने वाले उक्त युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने जख्मी छात्रा और युवक को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद मुक्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर महिला पुलिस अधिकारी छात्रा से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही हैं । छेड़छाड़ करने वाले युवक को हिरासत में रखा गया है ।



