तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड के उत्तर पट्टी निवासी महावीर चौधरी उम्र 51 वर्ष (पिता – स्वर्गीय रामलाल चौधरी) की सोन नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, इसके बाद प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर सासाराम सदर अस्पताल अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया।साथ ही पुलिस इस अप्रिय घटना की जांच में जुट गई कि यह घटना नदी में डूबने से हुई या और कोई कारण है।




