करगहर रोहतास /Etv News 24/ मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र के एक उच्च विद्यालय में पढ़ने गई छात्रा के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है।घटना के संबंध में मेडरीपुर निवासी सत्येंद्र राम ने बताया कि उसकी पुत्री उच्च विद्यालय बिलारी में नौवीं वर्ग की छात्रा है । विद्यालय से प्रतिदिन शाम में वह घर पहुंच जाती थी लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सभी रिश्तेदारी और परिचितों से संपर्क कर जानकारी ली गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब मैंने थाना को सूचना देते हुए एफआईआर दर्ज कराई ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।




