प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर जिला परिवहन पदाधिकारी मोटरयान निरीक्षक यातायात पदाधिकारी सहित कल्याणपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ कल्याणपुर चौक पर मंगलवार की देर शाम घने कोहरे में आवाजाही करने वाले वाहनों सहित बाइक आदि का सघन वाहन चेकिंग किया गया। इसके दौरान कई वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाने पर कल्याणपुर पुलिस ने₹10000 की राजस वसूली की। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला से आए पदाधिकारी ने भी वसूली की। इस चेकिंग को लेकर पूरे वाहन चालकों में हरकंप देखी गई।



