प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने ज़ख्मियों की पहचान गुमला गांव के जामुन कुवर के पुत्र रामसागर कुंवर नामापुर खैड़ी गांव के दिनेश सहनी की पत्नी सुनीता देवी व पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गई। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने दी।



