प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयला कुंड गांव में एक नाबालिक को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। मामला गुरुवार के देर शाम की बताई गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार पर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नैयाम गांव के रामभरोस राम के रूप में की गई है। जिसे न्यायालय में भेजा गया है।



