सासाराम रोहतास/ Etv News 24
सासाराम में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के बीच नगर निगम की पहल अब लोगों के लिए राहत बनकर सामने आई है। नगर निगम द्वारा लगाए गए मटकों में लगातार पानी की कमी रहने की शिकायत आम लोगों द्वारा की जा रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तुरंत संज्ञान लिया और व्यवस्था को दुरुस्त कराया।नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अब शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए मटकों में नियमित रूप से ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इससे राहगीरों और आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। गर्मी से परेशान लोग ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं और नगर निगम की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर आयुक्त का यह कदम बेहद सराहनीय है। आम जनता में खुशी की लहर देखी जा रही है



