प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर पंचायत में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री शह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी के द्वारा 4 पीसीसी सड़क योजना का उद्घाटन किया गया व 3 पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस बाबत मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि लगातार बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विकास हुआ है, जैसे सड़क नाला बिजली पुल पुलिया का विकास दिख रहा है, उसी करी को लेकर आज मालीनगर पंचायत में 4 पीसीसी सड़क योजनाओं का उद्घाटन व 3 पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास मेरे द्वारा किया गया है। मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, पूर्व मुखिया विजय शर्मा, संजय सहनी, शंभू कुमार शर्मा ,बिट्टू कुमार ,देवेंद्र ठाकुर, राकेश तिवारी, मंडल मंत्री दिलीप गुप्ता, बाबा मुखिया प्रतिनिधि मणि सिंह, शशि ठाकुर, अमरेंद्र कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। वही कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर मुखिया के आवासीय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मणि सिंह ने किया वहीं संचालन पप्पू कुमार ने किया। जिसमें बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी को अंग वस्त्र हुआ माला से सम्मानित किया गया। वहीं जीविका दीदी व NDA कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर शशि ठाकुर, मोहम्मद तबरेज, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया अनीश कुमार, राजीव कुमार पिंटू, दीप्ति सिंह , प्रखंड अध्यक्ष JDU राजकुमार सिंह, ताराचंद मेहता ,राम वाली महतो आदि सैकड़ो NDA कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



