प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर के अलावा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चकमेहसी एवं बिरसिंहपुर में माननीय मुखिया जी के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के ठाकुर के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह की 09वीं 15वीं और 21वीं तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल हेतु गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के 4 महीने के बाद) के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं के तहत ANC जांच की जाती है। इस मौके पर डॉ. आशा भूषण , श्यामली कुमारी , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद गौतम यूनिसेफ़ के प्रखण्ड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह , स्टाफ़ नर्स सुनील जाट , एएनएम सुमन कुमारी , रेखा , मृदुला कुमारी , डाटा ऑपरेटर राजीव कुमार गौतम कुमार , भारती कुमारी के साथ अन्य आशा एवं लाभार्थी मौजूद थे।



