प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा के तहत 19 सितंबर को दोपहर 01 बजे में रोसड़ा , दोपहर 02.30 बजे अंगारघाट तथा शाम 04.30 बजे जितवारपुर पहुंचेंगे l जहां रोसड़ा, अंगारघाट तथा जितवारपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित भी करेंगे l रात्रि विश्राम जिला अतिथिगृह में होगा l पुनः 20 सितंबर को सुबह 09 बजे जिला अतिथिगृह से प्रस्थान करके 09.30 बजे मुसरीघरारी, 10 बजे ताजपुर पहुंचेंगे l जहां हाइस्कूल मैदान ताजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे l तदोपरांत 11 बजे वैशाली जिला के कार्यक्रम हेतु प्रस्थान करेंगे l कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज जिला राजद समस्तीपुर की एक बैठक भी आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की l मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा, वरीय नेता प्रोफियर राजेन्द्र भगत, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मोo फैयाज, जिला राजद महासचिव राकेश कुशवाहा, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत निराला, प्रखंड अध्यक्ष मोo ईसहाख, राजद नेता अरुण यादव, भिखारी लाल सिंह, संजय नायक, मन्नू पासवान, कन्हैया यादव, शंभु शरण यादव, गंगा प्रसाद विद्यार्थी, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, जितेन्द्र सहनी, चमन यादव, रामबली राय, मधुरेश सिन्हा, सैयद फैसल आलम मन्नू, करण भास्कर, सुरेश यादव आदि मौजूद थे l



