प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर रेल मंडल के खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। आगामी 27 अगस्त से जयनगर–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का पूसा स्टेशन पर ठहराव मिलेगा।निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन पटना जाने के क्रम में सुबह 8:40 बजे और वापसी में शाम 6:17 बजे पूसा स्टेशन पर रुकेगी। दोनों ही बार ठहराव दो मिनट का होगा।इस ठहराव की मांग स्थानीय लोग काफी समय से कर रहे थे।



