करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड के अररुआं पैक्स में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सोमवार की देर शाम पैक्स अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार दिव्यांशु पटेल तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया । इस आशय की जानकारी अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि विगत चुनाव में अररुआं पैक्स अध्यक्ष पद से दिव्यांशु पटेल निर्वाचित घोषित किए गए थे । लेकिन प्रबंध कार्यकारिणी समिति का गठन नहीं होने के कारण विगत जुलाई माह में उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनः चुनाव कराया गया । जिसमें न्यायालय द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र देने पर रोक लगाई गई थी । सोमवार को जैसे ही आदेश प्राप्त हुआ । अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार दिव्यांशु पटेल और कार्यकारिणी के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया । प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दीपक कुमार ने सदस्य शिव केशरी देवी, पुष्पा देवी, मारकंडे कुमार, दुर्गा कुमारी, गुड़ी कुमारी, रामप्रवेश शर्मा, कंचन देवी को प्रमाण पत्र दिया । उन्होंने बताया कि उक्त पैक्स में प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी ।



