पटना/बिहार/Etv News 24: राजस्थान के जैसलमेर में गोलीबारी के दौरान बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौरा गांव के रहने वाले सेना के जवान पंकज कुमार रजक के शहीद होने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान पंकज कुमार रजक के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद जवान पंकज कुमार रजक का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।



