प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायतों के अनुसूचित जाति जनजाति विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा व उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने वासुदेवपुर पंचायत कल्याणपुर पंचायत बिरसिंहपुर पंचायत में विशेष शिविर का जायजा लिया 22 प्रकार की योजनाओं से उन व्यक्तियों को आच्छादित करने की जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों से ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि खरसंड पश्चिम शिविर प्रभारी अशोक कुमार पंचायत सचिव राकेश कुमार विकास मित्र उमेश राम ने वार्ड 2 ,4 में लगाई गई। सिमरिया भिंडी गोविंदपुर खजूरी, अजना, गोपालपुर बरहेता तीरा बेलसंडी,कुढवा रामभद्रपुर आदि पंचायत के अनुसूचित जाति टोले में शिविर लगाई गई।



