प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो.हैदर एवं जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर मो.ख़ालिद इरफान यूनीसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र बरहेता में आँ केंद्र संख्या 174 अंतर्गत ब्रजजमोहन देव के दरवाजे पर स्वास्थ्य उपकेंद्र बरहेता में चल रहे नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में खसरा रूबेला एवं जापानी इंसफलायटिस से छूटे हुए सभी लाभार्थियों की सूची का सत प्रतिशत टीकाकरण के साथ साथ अन्य टीका से भी बंचित लाभार्थियों का टीकाकरण शत प्रतिशत करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। सत्र स्थल पर एएनएम रूबी कुमारी , गीता कुमारी आशा रम्भा कुमारी के साथ सीएचओ नंदलाल सैन भी उपस्थित थे।



