प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत के मुड़वारा में अचानक एक तार के पेड़ पर ठनका गिरने से पेड़ के बगल में रखें लगभग 30 कुंटल मवेशी चरा गेहूं का भूसा जला। किसान आशुतोष कुमार बिहारी सदमा लगा। आगे उन्होंने बताया कि दरवाजे पर कई मवेशी पल रहे हैं उनके आहार ठनका गिरने से छिन गया। अगल बगल में खेत में कई मजदूर भी कार्य कर रहे थे बिजली चमकती ही वे सभी घर में चले आए अन्यथा बड़ा हादसा होता।



