प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News
ई किसान भवन में दो दिनों से दलहन बीज का वितरण चल रहा है। प्रखंड क्षेत्र के 29 पंचायत के किसान उन्नत पर भेद की दलहन बीज लेने को लेकर पंक्ति बघ कतार में एक काउंटर पर खड़े रहते हैं।कितने किसान बीज नहीं मिलने को लेकर निराश होकर लौट जाते हैं। इसको लेकर कल्याणपुर गांव के लालो राम खरसंड पूर्वी रविशंकर सिंह बख्तियारपुर अजय कुमार सहनी विजय सहनी धर्मेश दर्शन आदि ने विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग जताई है कि किसान हित में बीज वितरण को लेकर दो काउंटर खोले जाएं। बीज वितरक के द्वारा किसानों को अपमानित किया जाता है। इस पर अंकुश लगनी चाहिए।



