2027 के चुनाव में फिर खारिज होंगे अराजकता फैलाने वाले, जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है
जबरन वोट हासिल करने की कोशिश नहीं होगी कामयाब
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24 )संवाददाता वागीश
राजधान
उत्तर प्रदेश की सियासत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के जरिए विपक्षी दलों और अराजकता फैलाने की मंशा रखने वालों पर निशाना साधा गया है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यह गलतफहमी हो गई है कि अभी से गर्मी दिखाकर, अराजकता पैदा करके और दबाव बनाकर वे जनता का वोट हासिल कर लेंगे, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता बार-बार ऐसे लोगों को खारिज कर रही है।
बयान में स्पष्ट संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और समर्थन हासिल करने का रास्ता विकास, सुशासन और जनसेवा से होकर गुजरता है, न कि भय, दबाव और अव्यवस्था फैलाने से। प्रदेश की जनता अब राजनीतिक हथकंडों को समझती है और चुनाव के समय अपने मताधिकार का इस्तेमाल सोच-समझकर करती है।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल अभी से गर्म होने लगा है। सत्तापक्ष की ओर से विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा गया कि चुनावी मैदान तैयार है और जनता एक बार फिर अपना फैसला सुनाने के लिए तैयार है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।




