घनी आबादी के बीच उठीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
बाजारखाला थाना क्षेत्र की ऐशबाग चौकी के अंतर्गत हुई घटना, पुलिस और बचाव दल राहत कार्य में जुटे
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ के पुराने शहर के बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित ऐशबाग में बुधवार को घनी आबादी के बीच एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का मोर्चा संभालते हुए लगातार प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, पुलिस प्रशासन और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घनी आबादी के बीच आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। साथ ही घटना में किसी के हताहत होने और संपत्ति के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।




