सुलतानपुर से वाराणसी पहुंची थी महिला,
पश्चिम बंगाल ले जाने की थी तैयारी बरामद कछुओं की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई
वाराणसी उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
कछुओं की तस्करी के मामले में पुलिस और संबंधित टीम को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी में कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला सुलतानपुर की रहने वाली बताई जा रही है, जो कछुओं की खेप लेकर सुलतानपुर से वाराणसी पहुंची थी। दोनों महिलाएं इन कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थीं।
कार्रवाई के दौरान महिलाओं के कब्जे से 23 कछुए बरामद किए गए हैं। बरामद कछुओं को सैकड़ों वर्ष पुरानी प्रजाति का बताया जा रहा है। इनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। कछुओं की इतनी बड़ी खेप मिलने से वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क, कछुओं की खरीद-फरोख्त और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है।




