कुख्यात वाहिद अंसारी ढेर अकबरपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम का सिपाही सोनू यादव घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
वाहिद पर दर्ज थे 35 आपराधिक मुकदमे, चार हत्याओं समेत लूट और डकैती के थे गंभीर आरोप
मुठभेड़ के बाद इलाके में मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
लखनऊ उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ के अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अकबरपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गाजीपुर निवासी कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी के मारे जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि वाहिद अंसारी पर करीब 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें हत्या के चार मामलों के अलावा लूट, डकैती और अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं से जुड़े मुकदमे शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो जवानों के घायल होने से महकमे में हलचल मच गई।
घायल कोतवाल और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। मुठभेड़ को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुपारी किलर वाहिद अंसारी का हुआ एनकाउन्टर,मारा गया। गाजीपुर जिले का रहने वाला था सुपारी किलर वाहिद। बिल्लू इंदौरिया गैंग के लिए करता था काम।




