करगाहर रोहतास/ Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
शुक्रवार को माइंड ब्लोइंग गुरुकूल विद्यालय धर्मपुरा मे लोक आस्था के महापर्व छठ की धार्मिक और देखने को मिली. यहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने छठ पूजा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों को बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से रूबरू कराया. बच्चों की प्रस्तुति में छठ पर्व की पवित्रता, सूर्य उपासना और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।

स्कूल परिसर में बना प्रतीकात्मक छठ घाट, व्रती बनकर छात्राओं ने की पूजाइस विशेष आयोजन के लिए विद्यालय परिसर में प्रतीकात्मक छठ घाट तैयार किया गया था। छात्राओं ने छठ व्रती के रूप में भगवान भास्कर की आराधना की, जबकि छात्रों ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा का सुंदर मंचन किया.इस दौरान बच्चों ने छठ पूजा की पारंपरिक विधियों को जिस सहजता और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।

उसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. झांकी के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है.छठी मईया के गीत से गूंज उठा विद्यालय, इन बच्चों ने निभाई खास भूमिकाकार्यक्रम के दौरान ‘हाथ जोड़ी करि ला बिनतिया, छठी मईया होईहा सहाय…’ गीत की मधुर प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।

पारंपरिक गीत और बच्चों की भावपूर्ण अदाकारी ने छठ के माहौल को और भी खास बना दिया।

बच्चों की प्रस्तुति ने छठ पर्व की महत्ता और सूर्य उपासना की सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत कर दिया.शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साहइस अवसर पर प्रधानचार्य मनोज कुमार पाण्डेय विद्यालय संचालक शशिकांत सिंह ,रितेश कुमार शिक्षक आनंद कुमार दीपक कुमार सत्येंद्र कुमार शिक्षिका शुभम कुमारी पलक कुमारी रिया कुमारी सृष्ठी कुमारी अन्य लोग उपस्थित रहे।




